यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 30 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी में दोपहर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्ढे हो गए। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर गड्ढे दिखाए। मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के बीच बाजार में सड़क धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं। बलिया और फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
प्रयागराज में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। गोविंदपुर इलाके में पिछले 15 मिनट से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।