यूपी के इन 4 जिलों में आज बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, ये है वजह

वाराणसी/जौनपुर/मऊ/मिर्जापुर: यूपी के चार जिलों में आज कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. इस संबंध में इन जिलों के डीएम और बीएसए की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. यह फैसला इन जिलों में भारी बारिश के चलते लिया गया है.

वाराणसी में ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेशः वाराणसी डीएम की ओऱ से देर रात आदेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे. आज स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आदेश दिया गया है. यह फैसला बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके मद्देनजर लिया गया है.

मऊ में आज 8वीं तक के स्कूल बंदः मऊ में भारी बारिश के चलते बीएसए की ओर से शनिवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है. अब जिले में सोमवार से स्कूल पठन-पाठन के लिए खुलेंगे.

जौनपुर में भी आज स्कूल बंदः जौनपुर में भी शनिवार को सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में बीएसए की ओर से देर रात तक आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक जिले में अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे. सभी खंड शिक्षाधिकारी को इस संबंध में बीएसए की ओऱ से आदेश जारी किया गया है.

मिर्जापुर में भी स्कूल बंदः जिले में आज भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने दिए है. इस संबंध में कल देर रात उन्होंने आदेश जारी किया था.