हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की माैत, भड़क उठे ग्रामीण

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर माैत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव सराय मटियारी निवासी 16 वर्षीय किशोर सोनू की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माैत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी मिलने पर एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला और सीओ प्रेम प्रकाश पांडे मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर कार्रवाई की मांग और मुआवजे को लेकर अड़े रहे।