UP Sainik School Admit Card 2026: यूपी सैनिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी, इसलिए छात्र-छात्राएं परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
एडमिट कार्ड में होंगे ये विवरण
प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की अवधि और परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश दर्ज रहेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होते समय छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी चाहें तो दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर यह जानकारी अवश्य जांचें
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा की अवधि
किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में कमी पाए जाने पर उम्मीदवार तुरंत स्कूल प्रशासन या आधिकारिक सहायता केंद्र से संपर्क कर सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं।
Entrance Test Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।