यूपी में 41424 होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

UP Home Guard Exam Date 2025: यूपी में होमगार्ड भर्ती को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के जरिए प्रदेश में कुल 41424 होमगार्ड पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जैसे ही परीक्षा की तारीख घोषित हुई है वैसे ही उम्मीदवारों की तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

UP Home Guard Exam Date 2025 शेड्यूल कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर UP Home Guard Exam Date 2025 से जुड़ा लिंक देखें.

लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा.

यहां परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल दिखाई देगा.

शेड्यूल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.