उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम अभी थमने वाला नहीं है. मगर मौसम विभाग (IMD) ने 9 जनवरी के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में पड़ रही ठंड में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने इस बीच बताया है कि प्रदेश में किन-किन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अत्यंत कोहरा रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है.
अगले 24 घंटे- कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के मिलन से प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है. अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी.
इन जिलों में छाई रहेगी घने कोहरे की चादर
9 जनवरी को जिन क्षेत्रों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, उनमें ये जिलें शामिल हैं-