यूपी नेपाल बार्डर पर पर्यटकों का आना जारी, भारतीय प्रशासन अलर्ट

महराजगंज बॉर्डर से नेपाल के पर्यटकों का भारत आना लगातार जारी है. बड़ी संख्या में लोग सीमा पार कर रहे हैं क्योंकि नेपाल में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं. इस बीच नेपाल के कई पुलिसकर्मी अपने-अपने प्वाइंट छोड़कर भाग गए हैं. हालात को देखते हुए भारतीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिले के डीएम और एसपी ने बॉर्डर पर कैंप कर स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है.