UP TET Result 2026: 17.70 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला? जानिए कब आएगा रिजल्ट

UP TET Result 2026: 17.70 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला? जानिए कब आएगा रिजल्ट, कितने नंबर चाहिए और कैसे मिलेगा लाइफटाइम सर्टिफिकेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UP TET Result 2026 जारी कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन रहेगी.

UP TET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड में किया गया था. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित हुई थी. इस बार परीक्षा में कुल 17,70,714 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक बन गई. अब सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रिजल्ट कैसे देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए Latest Updates सेक्शन में मौजूद UP TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन होते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
UP TET 2026 में सफल घोषित होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 55 प्रतिशत यानी लगभग 82.5 अंक निर्धारित है. निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही यूपीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा.

यूपीटीईटी प्रमाणपत्र क्या है?
UP TET Certificate 2026 एक आधिकारिक पात्रता प्रमाणपत्र है, जो परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दिया जाता है. यह प्रमाणित करता है कि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए पात्र हैं. इस प्रमाणपत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी वैधता आजीवन रहती है. आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के करीब 30 दिन बाद पात्र अभ्यर्थियों को यह प्रमाणपत्र जारी किया जाता है. भविष्य में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करते समय यही प्रमाणपत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आएगा.