गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक बच्चे ने अपने पिता पर गड़ासे से हमला कर लहूलुहान कर दिया. 45 साल के बिशन लाल चौहान पर उनके ही 7 साल के सगे बेटे देवराज ने धारदार हथियार से 7-8 बार ताबड़तोड़ वार कर दिया . जिसके बाद बिशन लाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया . जहां इलाज चल रहा है. पुलिस पूछताछ में निकलकर सामने आया है कि देवराज अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाह रहा था. पिता के मना करने पर गड़ासे से हमला कर दिया.
बताते चलें कि बिशन लाल के छोटे बेटे ने गड़ासा से सिर और चेहरे पर एक नहीं बल्कि 8 -10 ताबड़तोड़ वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा तत्काल बिशन लाल चौहान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है.
पुलिस पूछताछ में निकलकर सामने आया है कि देवराज अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाह रहा था. क्योंकि देवराज की चाची जम्मू ने रहती हैं चाचा ने कहा था कि तुम्हारे पापा बोलेंगे तो तुम पहले उनसे पूछ लो. जब देवराज अपने पापा से पूछने गया तो पापा ने कहा कि तुमको नहीं जाना है. बार-बार पूछने पर कहा की अगर तुम जाओगे तो तुमको गड़ासे से काट डालेंगे.
इसके बाद पिता घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे जाकर सो गए. बिशन लाल पैर से विकलांग भी है. दोपहर 12:00 बजते ही जैसे बेटे को लगा कि पिता गहरी नींद में सो गए हैं. वैसे ही घर के अंदर गया वहां पर रखे गड़ासे को लेकर आया और एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिलहाल बिशन लाल का इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना से हर कोई आश्चर्य में है. वहीं पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.