उत्तराखंड में तीन मंत्रियों के सरकारी आवास खाली करने को नोटिस, धामी मंत्रिमंडल का होना है विस्तार

Notice to vacate government residence of three ministers in Uttarakhand, Dhami cabinet to be expanded
Notice to vacate government residence of three ministers in Uttarakhand, Dhami cabinet to be expanded

देहरादून: उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री स्तर के तीन आवासों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफे के चलते जबकि चंदन रामदास के निधन के बाद उनके परिजनों को आवास खाली करना था। एक आवास सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी को मिला हुआ है, उन्हें भी आवास खाली करना होगा।

मालूम हो, कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का अप्रैल 2023 में निधन हो गया था। उन्हें दून की यमुना कॉलोनी में एक आवास अलॉट किया गया था जो उन के निधन के बाद राज्य संपत्ति विभाग को नहीं मिल पाया। बीती 16 मार्च को प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें भी आवास खाली करना था। आवास खाली नहीं होने पर राज्य संपत्ति विभाग के व्यवस्था अधिकारी रविंद्र पांडेय ने नोटिस जारी कर दिए।

बुधवार को सचिव, राज्य संपत्ति रणवीर सिंह चौहान ने नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की। इस बीच, राज्य संपत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर, मंत्रियों के रिक्त कार्यालयों की स्थिति परखी। साथ ही मंत्री ऑफिसों में चल रहे अधिकारियों के दफ्तरों का भी ब्योरा लिया। उन्होंने सभी ऑफिसों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए ताकि मंत्रिमंडल विस्तार की स्थिति में कार्यालय आवंटन में कोई दिक्कत सामने न आए।

धामी मंत्रिमंडल का होना है विस्तार
राज्य संपत्ति विभाग के स्तर से अचानक तेजी को मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। मालूम हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत दे चुके हैं। बीते रोज उनके विधानसभा पहुंचने को भी मंत्रिमंडल विस्तार से ही जोड़कर देखा गया। इस बीच राज्य संपत्ति विभाग ने अपने वाहन बेड़े में कुछ बेहतर स्थिति वाले इनोवा वाहनों को भी रिजर्व में रख दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.