उत्तराखंड सरकार ने जारी किया छुट्टियों वाला कलेंडर, नए साल 2026 से जुड़ी अहम अपडेट देखिए

देहरादून: उत्तराखंड में नए साल 2026 के लिए सरकार ने कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दी हैं। धामी सरकार ने इस नए कैलेंडर में कोई नया अवकाश नहीं घोषित किया गया है। जबकि सचिवालय और विधानसभा समेत ऐसे सरकारी कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू होता है, उन कार्यालयों को केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही मिलेंगे।

उत्तराखंड शासन ने सार्वजनिक अवकाश के नए साल के कैलेंडर में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए तय किए गए अवकाशों की सूची शामिल है। इस कैलेंडर में राष्ट्रीय पर्व, त्योहारों, और स्थानीय छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा में छुट्टी नहीं रहेगी।

ये है सार्वजनिक अवकाशों की सूची
गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
होलिका दहन- 03 मार्च
होली – 04 मार्च
ईद-उल-फितर – 21 मार्च
रामनवमी- 26 मार्च
महावीर जयंती – 31 मार्च
गुड फ्राइडे – तीन अप्रैल
डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 01 मई
ईद उल अजहा- 27 मई
मोहर्रम – 26 जून
हरेला – 16 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
रक्षा बंधन- 28 अगस्त
जन्माष्टमी- 04 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती – दो अक्टूबर
दशहरा – 20 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
दीपावली- 08 नवंबर
गोवर्द्धन पूजा – 10 नवंबर
ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर
गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
क्रिसमस – 25 दिसंबर
सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश
चेटीचंद – 19 मार्च
विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर