राजस्थान में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Weather will worsen again in Rajasthan today, Meteorological Department issued this alert
Weather will worsen again in Rajasthan today, Meteorological Department issued this alert
इस खबर को शेयर करें

जयपुर। राजस्थान में आज आंधी-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में शुक्रवार दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 और 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहेंगी।

इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चलेगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।इससे पहले गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ निजी साइट्स पर जारी देशभर के शहरों के तापमान से तुलना करें तो फलौदी का अधिकतम तापमान देश में सबसे अधिक होने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश में पांच शहरों का पारा 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इधर, शुक्रवार को अधिकतर जिलों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो जाएगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आंधी बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव जारी रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में स्कूलों का समय बदला

राजस्थान में हीटवेव के असर को देखते हुए चित्तौड़गढ़ में स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से साढ़े 11 बजे तक किया है। इसी प्रकार दूदू में आठवीं तक की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं। अजमेर : 43.4। भीलवाड़ा : 43.4। वनस्थली : 43.6 जयपुर : 42.6। सीकर : 42। कोटा : 44.6। चित्तौड़गढ़ : 43.2। डबोक : 42.2 बाड़मेर : 45.2। जैसलमेर : 45.3। जोधपुर : 44.3 फलौदी : 46.2। बीकानेर : 45.2। चूरू : 43.4। गंगानगर : 45.1 अंता : 44। डूंगरपुर : 42.3। संगरिया : 42.5। जालोर : 43.2 और फतेहपुर : 44.3 डिग्री तापमान रहा है।