योगी आदित्यनाथ ने ली सीएम पद की शपथ, केशव और बृजेश डिप्टी सीएम बने, मोदी के खास एके शर्मा भी मंत्री बने

Yogi Adityanath took oath as CM, Keshav and Brijesh became deputy CMs, Modi's special AK Sharma also became minister
Yogi Adityanath took oath as CM, Keshav and Brijesh became deputy CMs, Modi's special AK Sharma also became minister
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। योगी 2.0 सरकार का शपथ शुरू हो गया है। योगी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल स्टेडियम में मौजूद हैं। 52 विधायक भी मंत्री पद की एक-एक कर शपथ ले रहे हैं। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं। योगी 2.0 कैबिनेट में केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, मोहसिन रजा समेत करीब 20 मंत्रियों के नाम लिस्ट में नहीं हैं।

शपथ लेने वालों की पूरी लिस्ट

योगी आदित्य- सीएम पद
केशव मौर्य- डिप्टी सीएम
बृजेश पाठक- डिप्टी सीएम
सुरेश कुमार खन्ना- कैबिनेट मंत्री- 9वीं बार विधायक बने हैं, पिछली कैबिनेट में वित्त मंत्री थे।
सूर्य प्रताप शाही- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे।
स्वतंत्र देव सिंह- प्रदेश अध्यक्ष, पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
बेबी रानी मौर्य- उत्तराखंड में राज्यपाल रह चुकी हैं।
लक्ष्मी नारायण चौधरी- मथुरा से विधायक, जाट नेता, पहले बसपा में थे।
जयवीर सिंह- मैनपुरी से जीतकर आए हैं। मैनपुरी सपा का गढ़ है।
धर्मपाल सिंह- रुहेलखंड की बहेड़ी सीट से विधायक हैं। पिछली सरकार में सिंचाई मंत्री थे।
नंद गोपाल नंदी- प्रयागराज से विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। सबसे अमीर मंत्रियों में भी इनका नाम शुमार है।
भूपेद्र चौधरी- बिजनौर से आते हैं, ये MLC हैं। पिछली सरकार में पंचायती राज मंत्री थे।
अनिल राजभर- शिवपुर से विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। पहले सपा सरकार में थे।
जितिन प्रसाद- ब्राह्मण चेहरा, MLC हैं। एक साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
राकेश सचान- कानपुर देहात जिले की भोगनीपुर सीट से विधायक हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
अरविंद कुमार शर्मा- मोदी के खास ब्यूरोक्रेट्स में शुमार, आईएएस की नौकरी छोड़कर दो साल पहले राजनीति में आए थे।
योगेंद्र उपाध्याय- आगरा दक्षिणी से विधायक हैं। लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।
आशीष पटेल- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। एमएलसी हैं।
संजय निषाद- निषाद पार्टी के अध्यक्ष हैं। एमएलसी हैं। निषाद जातियों पर अच्छी पकड़ है।