लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अस्पताल में भर्ती राज्य के पूर्व सीएम व बीजेपी के सीनियर नेता कल्याण सिंह की सेहत का हाल जाना. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सुबह लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे. यहां सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री के सेहत की जानकारी ली.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के वयोवद्ध नेता कल्याण सिंह को कल शनिवार को देर रात स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। pic.twitter.com/GRdXIq7FFG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2021