डीजल-पेट्रोल के दाम ने आम आदमी को फिर दिया झटका, इतना मंहगा हो गया तेल

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: पेट्रोल का दाम आज फिर से बढ़ गया है। डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गयी है। पेट्रोल डीजल का रेट पिछले एक महीने में लगभग 8 रुपए तक बढ़ चुका है। भारत में ताजा पेट्रोल -डीजल का रेट इस समय आसमान छू रहे हैं। फ्यूल रेट बढने से आम नागरिक पर बोझ बढ़ गया है।

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल से घरेलू बाजार में पेट्रोल डीजल रेट बढ़ता जा रहा है। इस महीने अब तक कई बार पेट्रोल की कीमत और डीजल प्राइज में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पेट्रोल प्राइज के साथ ही डीजल का दाम आसमान छूने लगे हैं।

मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 103.69 रुपए पहुंच गए। वहीं डीजल का दाम पिछले महीने 87.79 रुपए था, लेकिन जून में डीजल का प्राइज 95.77 रुपए हो गया। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम जारी किये जाते हैं। आज पेट्रोल का रेट नहीं बढ़ा है। वहीं आज डीजल का रेट नें भी बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है
आज सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी की। आज पेट्रोल का भावऔर डीज़ल का भाव में तब्दीली नहीं हुई है।

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
दिल्ली 97.56 88.29
मुंबई 103.69 95.77
चेन्नई 98.7 92.88
कोलकाता 97.44 91.13
लखनऊ 94.75 88.69
भोपाल 105.78 96.98
जयपुर 104.23 97.33
पटना 99.6 93.61
बेंगलुरु 100.82 93.6

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।