पुलिसवाले ने घर में बनवा ली थी सोने की टॉयलेट, शिकंजे में आया तो…

इस खबर को शेयर करें

अगर आपको लग रहा है कि भाई करप्शन तो बस इंडिया में है तो यह खबर आपके लिए बड़ी जरूरी है। रूस में एक पुलिस अधिकारी को बीते दिनों बर्खास्त कर दिया गया है। स्टावरोपोल एरिया के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव पर उनके 35 अफसरों के साथ एक गिरोह चलाने का आरोप है। साथ के साथ उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच इस रूसी पुलिस अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है।

कर्नल एलेक्सी सफोनोव के घर में बने टॉयलेट सीट को सोने से बनाया गया है। सफोनोव ने अपने घर के बाथरूम को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया है। यहां पर बारोक दर्पण, एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और बाथरूम झूमर समेत कई महंगी चीजें लगाई गई हैं।

उनपर 255,000 डॉलर यानी 1 करोड़ 89 लाख रुपये की रिश्वत वसूल करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर वो मोटर चालकों से जबरन वसूली करते थे।

एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर में काफी बेशकीमती सामान है। किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अगर वो इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 8 से 15 वर्ष तक की सजा होगी।