किसान आंदोलन से राजस्थान की 17 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला, यहां पढ़ें रेलवे की ओर से जारी ताजा जानकारी

इस खबर को शेयर करें

जयपुर: पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान पिछले 5 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। किसानों की मांग है कि उनके नेताओं को शीघ्र छोड़ा जाए। बुधवार 17 अप्रैल से किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू करते हुए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने के कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद हो गया। अंबाला कैंट से निकलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। राजस्थान से जुड़ी कुछ ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है और कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है।

राजस्थान की ये 17 ट्रेन रद्द (प्रारंभिक स्टेशन से)

 

क्रं.सं.ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी
14488हांसी-रोहतक रेल सेवा22.04.24 को रद्द
24746लुधियाना-हिसार रेल सेवा22.04.24 को रद्द
34743हिसार-लुधियाना रेल सेवा22.04.24 और 23.04.2024 को रद्द
44571भिवानी-धुरी रेल सेवा22.04.24 को रद्द
54572धुरी-सिरसा रेल सेवा23.04.24 को रद्द
614653हिसार-अमृतसर रेल सेवा23.04.24 को रद्द
74575हिसार-लुधियाना रेल सेवा22.04.24 को रद्द
84574लुधियाना-भिवानी रेल सेवा22.04.24 को रद्द
94576लुधियाना-हिसार रेल सेवा22.04.24 को रद्द
1014654अमृतसर-हिसार रेल सेवा22.04.24 को रद्द
114573सिरसा-लुधियाना रेल सेवा23.04.24 को रद्द
1214815श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा22.04.24 और 23.04.24 को रद्द
1314816ऋषिकेश–श्रीगंगानगर रेल सेवा22.04.24 को रद्द
144745चूरू-लुधियाना रेल सेवा22 और 23 अप्रैल को रद्द
154744लुधियाना-चूरू रेल सेवा22.04.24 को रद्द
164487रोहतक-हांसी रेल सेवा22.04.24 को रद्द
174488हांसी-रोहतक रेल सेवा23.04.24 को रद्द