- हरियाणा की सियासत में भूचाल; कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, किरण चौधरी ने लगाया बड़ा आरोप - May 20, 2024
- मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी: भोपाल से शाजापुर तक दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, जानें कैसे बुक होगा टिकट - May 20, 2024
- MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं, अगले 5 दिनों के लिए लू का अलर्ट - May 20, 2024
हरियाणा में 25 मई को लोकसभा की 10 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए 16 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव कराया जा रहा, जिसके लिए नौ उम्मीदवार हैं और इनमें से कोई भी महिला नहीं है।
अग्रवाल के मुताबिक, 10 लोकसभा सीट के लिए 223 उम्मीदवारों में से 207 पुरुष उम्मीदवार हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सोनीपत सीट के लिए 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिनमें से कोई भी महिला नहीं है। वहीं हिसार में सबसे अधिक तीन महिला उम्मीदवार है। वहां कुल 28 प्रत्याशी हैं। कुरूक्षेत्र में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं जिनमें से केवल एक महिला है। अंबाला में दो महिलाओं समेत 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।