- बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव…. एक-दूसरे के पति पर आरोप लगा रहीं प्रत्याशियों की पत्नियां - May 17, 2024
- आग से निपटने में पटना के 185 स्कूल भी फेल; बचाव के इतंजाम नहीं, फायर विभाग का नोटिस - May 17, 2024
- पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल; गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग - May 17, 2024
शिमला: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट 2023-24 पेश किया। केंद्र सरकार के इस बजट को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में से भी जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद हिमाचल प्रदेश में पक्ष-विपक्ष की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री अनिरुद्ध सिंह और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया है।
हिमाचल के साथ अनदेखी
कांग्रेस मंत्रियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट से पर्यटन, ट्रांसपोर्ट, कनेक्टिविटी, रेलवे, कृषि बागवानी सहित उद्योग क्षेत्र में विशेष आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी लेकिन बजट में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। विक्रमादित्य और हर्षवर्धन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ इस बार भी बजट में अनदेखी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है।
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस बजट को आत्मनिर्भर भारत की ओर सशक्त कदम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ऐतिहासिक और सराहनीय बजट पेश किया है। इस बजट से भारत आर्थिक तौर पर मजबूती की ओर बढ़ेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्धन, ग्रामीण, मजदूर, मध्यम वर्ग किसान, कर्मचारी, महिला, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को इस बजट में राहत देने का काम किया गया है।