रोहतक: रोहतक में एक निजी बस टिकरी बॉर्डर से सवारियों को लेकर रोहतक के रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही नेशनल हाईवे नंबर 9 सांपला बाईपास पुल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते से हादसे का शिकार हो गई और हाईवे से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें सवार 30 यात्री घायल हो गए। 8 यात्री गंभीर बताए जा रहे हैं और उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। जिनमें से 8 यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में घायल यात्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट बस के सामने एक कार चल रही थी। कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसने संभालने की काफी कोशिश की, बावजूद उसके बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। बस में करीब 30 सवारियां बैठी थीं। बस पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अंदर मौजूद सवारियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।