- बाप रे बाप! अभी और तपेगी धरती… दिल्ली से UP तक लू मचाएगी कहर, IMD ने दी चेतावनी - May 3, 2024
- हरियाणा में ठगों के जाल में फंस रहे लोग, पांच लाख के लालच में सब्जी विक्रेता ने गंवाए 58 हजार - May 3, 2024
- हरियाणा में बेटी ने पिता पर लगाए लोहे की बेल से बांधने और पीटने के आरोप, पुलिस ने छुड़वाया - May 3, 2024
मुंबई. यूं तो बॉलीवुड फिल्मों में किस और इंटीमेट सीन्स की भरमार रहती है। इस तरह के सीन्स फिल्मों में होना आज आम बात हो गई है। लेकिन स्क्रीन पर किस सीन करते-करते रियल लाइफ में भी सेलेब्स कभी-कभार इस तरह की हरकत कर बैठते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई थ्रोबैक फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें सेलेब्स सारी हदें पार करते हुए पब्लिकली ही किस करते नजर आए। इनमें सबसे पहला नाम लेते है अमिताभ बच्चन का (Amitabh Bachchan)। कुछ साल पहले एक अवॉर्ड शो में बिग बी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। जैसे ही अवॉर्ड लेकर पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के पास पहुंचे उन्होंने तुरंत उन्हें किस कर लिया। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वैसे, अमिताभ-जया ही नहीं ऐसे कई सेलेब्स है जिन्हें पब्लिकली किस करते देखा जा चुका है। नीचे देखे ऐसे ही स्टार कपल्स की कुछ फोटोज जिन्हे सरेआम किस करते देखा गया था…
आपको बता दें कि आमिर खान-किरण राव से लेकर सनी लियोनी-डेनियल वेबर, ऋतिक रोशन-सुजैन खान, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास से लेकर कई सेलेब्स पब्लिक प्लेस पर किस करते देखे जा चुके है। इतना ही नहीं सिंगर मीका सिंह से तो राखी सावंत को जबरदस्ती पार्टी में किस कर लिया था। इसके बाद राखी ने खूब हंगामा मचाया था।
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास को किस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है फिर चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या फिर कोई इवेंट। वे मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने भी निक को किस कर चुकी है।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बचपन से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की लेकिन फिर तलाक ले लिया। दोनों को सरेआम किस करते कई बार देखा जा चुका है।
कुछ साल पहले आमिर खान मीडिया के सामने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उनकी पत्नी किरण राव भी साथ थी। केक कटिंग के बाद जब किरण ने आमिर को केक खिलाया तो उन्होंने पत्नी को सभी के सामने किस कर लिया था। हालांकि, अब कपल अलग हो चुका है।
रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए हमेशा क्रेजी नजर आते हैं। सरेआम भी वे पत्नी से फ्लर्ट करना नहीं भूलते। लेकिन जब दीपिका उनकी पत्नी नहीं गर्लफ्रेंड थी, उस दौरान एक पार्टी में वे दीपिका को किस करते नजर आए थे।
सिंगर मीका सिंह ने तो हद ही कर दी थी। सालों पहले उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। इस पार्टी में उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाया था, इनमें से राखी सावंत भी एक थी। पार्टी के दौरान सभी मस्ती के मूड में थे और फिर अचानक ही मीका ने पकड़कर राऱी को किस कर लिया था। इसके बाद राखी ने खूब बवाल मचाया था और मीका के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
कुछ साल पहले हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी को कसकर पकड़कर किस कर लिया था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और जमकर क्रिटिसाइज किया गया था।
सनी लियोनी भी कई बार पति डेनियल वेबर को सरेआम किस कर चुकी है। इतना ही नहीं वे इंस्टाग्राम पर भी पति को किस करते हुए फोटोज शेयर करती है। फिलहाल, वे मालदीव में वेकेशन मना रही है।