अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में होने का कारण कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि खुद के सोशल मीडिया के एक्स हैंडल के बायो में बदलाव है।
एक्स हैंडल के बायो से हटाया ‘मोदी का परिवार’
दरअसरल अनिल विज (Anil Vij) भी भाजपा के अन्य नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों आदि की तरह अपने एक्स हैंडल के बायो में (मोदी का परिवार) लिखा हुआ था। जिसे अब उन्होंने हटा दिया है। उसकी जगह उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, हरियाणा, भारत लिखा है। चुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री के इस फैसले से इस पर राजनीति होना है। विपक्ष (Haryana Congress) को भी भाजपा (Haryana BJP) पर हमला करने का अवसर मिल सकता है।
नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद से नाराज
विज प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही चर्चा में हैं। भाजपा नेतृत्व के नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) को सीएम बनाना अनिल विज को रास नहीं आया। विज ने बीच-बीच में अपनी नाराजगी के बाद कई ऐसे बयान दिए। जिसके बाद विपक्ष ने भी शायराना अंदाज में अनिल विज को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- ‘वो इतना रुठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया’। हालांकि इसके बाद भाजपा ने इसका बखूबी जवाब भी दिया।