- बीवी पर हो गया शक, एकटक देखता रहा पति, फिर कर डाला ऐसा कांड-कांप गया मौहल्ला - June 23, 2024
- गर्मी के चलते यूपी में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल - June 23, 2024
- यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह: इस लोकसभा सीट पर वरिष्ठ नेताओं ने दूसरे दलों के उम्मीदवारों के लिए डाले वोट - June 23, 2024
अमेरिका की लिफ्ट एयरक्राफ्ट कंपनी ने ऐसी कार का निर्माण कर दिया है। जो इंसान को आसमान की सैर कराएगी। इस फ्लाइंग कार ने टेक टोक्यो इवेंट 2024 में डेब्यू किया है। इस कार को यहां पहली बार उड़ाया गया है। इस कारण में एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। यानी इस कार में बैठकर एक ही व्यक्ति एक बार में आसमान की सैर करके वापस आ सकता है। ये काम महज 196 किलो की है।
सिंगल सीटर है कार
इस कार का वजन करीब 196 किलो है। वहीं इसकी लंबाई 2.6 मीटर है। ये कार करीब 4.5 मीटर चौड़ी है। इस कार को खड़ी करने में ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन इस कार में एक ही व्यक्ति सवार हो सकता है। क्योंकि इस कार में एक ही सीट का केबिन दिया गया है। जो फोटो में आपको स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
कोई भी इंसान कर सकता है सवारी
अमेरिका की कंपनी द्वारा इस कार का नाम HEXA रखा गया है। ये कार भविष्य के लिए काफी अच्छी साबित होने की संभावना जताई जा रही है। कार का लुक भी बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अच्छी बात यह है कि इस कार की सवारी कोई भी आम इंसान भी कर सकता है।
10 मीटर तक उड़ी कार
टोक्यो के इंटरनेशनल टेक इवेंट में पहली बार फ्लाइंग कार ने पायलट के साथ 10 मीटर ऊपर तक उड़ान भरी। कार का नाम हेक्सा है। कार के टॉप पर 18 प्रोपेलर लगे हुए हैं। ये कार जमीन और पानी दोनों पर लैंडिंग कर सकती है। भारत में भी महिंद्रा और मारुति सुजुकी समेत तीन कंपनियां इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार पर काम कर रही है।