रात को लाइट ऑन करके सोना सेहत के लिए क्यों खतरनाक? हार्वर्ड की रिसर्च में खुलासा

अक्सर लोग रात को सोने से पहले कमरे की लाइट बंद कर देते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो रात को सोते समय लाइट बंद नहीं करते हैं. क्या आप जानते हैं रात को लाइट बंद करके सोना चाहिए या फिर लाइट ऑन करके सोना चाहिए. हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक स्टडी की है. चलिए जानते हैं सोते समय लाइट बंद रखनी चाहिए या फिर ऑन करनी चाहिए.

रात को लाइट ऑन करके सोने से दिमाग पर पड़ता है बुरा असर
अमेरिका की जानी-मानी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने इंसान के सोने पर एक अध्ययन किया है. इस अध्ययन में सामने आया है. अगर रात को सोते वक्त कृत्रिम रोशनी यानी आर्टिफिशियल लाइट आपकी आंखों पर पड़ती है तो इससे आपका हृदय और मस्तिष्क प्रभावित हो सकता है . अध्ययन में पाया गया है अगर सोते वक्त हल्की सी रोशनी भी आंखों तक पहुंचती है तो उससे दिमाग सक्रिय हो जाता है जिसकी वजह से धमनियों में रक्त का संचार तेज होता है . चूंकि सोते वक्त शरीर की क्रियाओं की गति कम हो जाती है.अगर ऐसे में रक्त संचार तेज होता है तो उससे दिल पर असर पड़ता है. यानी रात को बत्ती जलाना दिल और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है.

इस वजह से लोग लाइट जलाकर सोते हैं
रात को अधिकतर लोग लाइट बंद करके नहीं सोते हैं, कुछ लोग निक्टोफोबिया यानी अंधेरे के डर की वजह से लाइट जलाकर सोते हैं. वहीं कुछ लोग बत्ती इसलिए भी जलाते हैं ताकि अगर उन्हें रात को उठना पड़े तो रास्ता साफ साफ दिखे. जो लोग लंबे समय से तनाव में रहे हो वह भी लाइट ऑन करके सोते हैं. वहीं कुछ लोग आलस की वजह से भी रोशनी में सो जाते हैं.

सेहत के लिए हानिकारक
रात को लाइट जलाकर सोना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है. यूनिवर्सिटी हार्वर्ड की स्टडी के अनुसार रात लाइट होने से पूरे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप लाइट ऑन करके सोते हैं तो आप अपनी इस आदत को बदल सकते हैं.