- नींद उड़ा सकती है आलू-प्याज की कीमतें, कितनी महंगी हुई सब्जियां? - May 6, 2024
- ED, CBI के बाद केजरीवाल पर अब LG का ‘NIA बम’, आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का लगा आरोप - May 6, 2024
- अस्पताल में दबे पांव घुसता था शख्स, चुराकर ले जाता था ऐसी चीज, बेचकर चंद दिनों में बन गया अमीर - May 6, 2024
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने दामाद के साथ शादी रचाने का दावा करते हुए घर में हंगामा खड़ा कर दिया। घर पहुंचकर दोनों ने महिला के पति व उसकी पुत्री पर हमला कर दिया। पुलिस के सामने भी दोनों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हेंं अलग करने का प्रयास किया गया तो स्वजन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
यह है मामला
भौरा कलां थानाध्यक्ष जीतेंद्र तेवतिया ने बताया कि गांव मुंडभर निवासी बबली 10 माह पूर्व अपने दामाद प्रमोद के साथ फरार हो गई थी। बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों कहीं बाहर जाकर रहने लगे थे। 10 माह बाद दोनों घर पहुंचे व बताया कि हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। अब हमें कोई अलग नहीं कर सकता। विवाहिता के पति व उसकी पुत्री ने आपत्ति जताई तो दोनों ने घर में हंगामा खड़ा कर दिया कि अब वे एक साथ ही पति-पत्नी के रूप में रहेंगे। हंगामा होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई।
थाने में भी वह एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। महिला ने अपने दामाद को ही अपना पति बताया व कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। पुलिस ने हंगामा होते देख विवाहिता व उसके दामाद का शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर जेल भेज दिया।