मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली में रजवाहे में एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी बने हुए हैं। पुलिस में शव को रजवाहे से बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उसके एक हाथ पर संदीप नाम गुदा हुआ है।
रविवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने हरसोली गांव के रजवाहे में एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। गले पर भी चोट लगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव रविवार को ही रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के एक हाथ पर संदीप नाम गुदा हुआ है। पुलिस आसपास के गांव में शव की शिनाख्त के लिए लोगों से बातचीत कर रही है।