भाजपा सांसद की बहन को ससुर-देवर ने पीटा: बना रहे थे नहाते वक्त वीडियो

BJP MP's sister beaten by father-in-law and brother-in-law: they were making a video while she was bathing
BJP MP's sister beaten by father-in-law and brother-in-law: they were making a video while she was bathing

कासगंज। यूपी के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन को उनके ससुर और देवर ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। कासगंज में घर के बाहर ससुर ने बहू को 4 सेकेंड में 5 डंडे मारे। सांसद की बहन चीखती-चिल्लाती रही।

दोनों देवरों ने भी सांसद की बहन को पीटा। एक ने बीच सड़क बाल पकड़कर खींचा। दूसरे देवर ने लोहे की रॉड से पिटाई की। चाकू से हाथ पर हमला किया। घटना का वीडियो सामने आया है।

भाजपा सांसद की बहन का आरोप है नहाते समय ससुर और देवर वीडियो बना रहे थे। जब मैंने विरोध किया तो गालियां देने लगे। पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में आरोपी ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीजेपी सांसद की बहन खुद को बचाने के लिए भागती रहीं।
ससुर ने पीटा और खुद वीडियो भी बनाया 20 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा सांसद की बहन के ससुर हाथ में डंडा लेकर खड़े हैं। दूसरे हाथ में मोबाइल है, जिससे वह रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। सामने उनकी बहू रीना की आवाज आ रही है। वह कह रही हैं हां- मार लो मुझे, मार लो। ससुर उसे धमकाते हैं। लाठी दिखाते हैं। जैसे ही ससुर अपनी बहू की तरफ बढ़ते हैं, वह भागती है और एक बाइक वाले से टकरा जाती है। इसी दौरान ससुर अपनी बहू पर लाठियां बरसाने लगते हैं। 4 सेकेंड में 5 लाठी मारते हैं। देवर बाल पकड़कर खींचता है। इसी दौरान देवर वीडियो बना रहे शख्स के मोबाइल में हाथ मारता है और वीडियो बंद हो जाता है।

बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप पूरा मामला सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर का है। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह अपने ससुराल वालों के साथ रहती हैं। 17 साल पहले उनकी शादी लक्ष्मन सिंह के बेटे शेखेंद्र सिंह से हुई थी।

रीना ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया, रविवार दोपहर 1 बजे मैं अपने बाथरूम में नहा रही थी, तभी मेरे देवर गिरीश और मेरे ससुर लक्ष्मण सिंह बाथरूम के रोशनदान से मेरा नहाते हुए वीडियो बना रहे थे। मेरी नजर पड़ी तो मैंने इसका विरोध किया। दोनों ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया।

यह आरोपी ससुर लक्ष्मण सिंह है। इन्होंने अपनी बहू की पिटाई की।
ससुर बोले- तुझे गोली मार देंगे इसके बाद मेरे ससुर अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर नीचे आए और बोले– तुझे गोली मार देंगे। उन्होंने राइफल से मुझ पर हमला भी किया। किसी तरह मैंने अपनी जान बचाकर घर से भागने की कोशिश की। तभी मेरे देवर राजेश ने धारदार चाकू से मुझ पर वार किया, जिससे मेरे हाथ में चोट भी आई।

देवर ने सरिए से हमला किया रीना का आरोप है कि घर से बाहर निकलते समय मेरे देवर गिरीश ने सरिए (लोहे की रॉड) से हमला किया, जिससे मुझे गंभीर चोटें आईं। मैं बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर गली में पहुंची। यहां मेरे ससुर ने फिर से मोहल्ले वालों के सामने मुझे पीटा। जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों की मदद से मैं बच सकी। मैं थाने गई। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

पति लखनऊ में संविदा कर्मी रीना के ससुराल वाले अवंतीबाई नगर में 3 मंजिला मकान में रहते हैं। ससुर सहावर के श्री गांधी इंटर कॉलेज में टीचर थे। अब वह रिटायर हो चुके हैं। वहीं पति शेखेंद्र लखनऊ में शिक्षा विभाग में संविदा पर काम करता है। दोनों देवर गिरीश और राजेश बेरोजगार हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। रीना के दो लड़कियां हैं। एक 6 साल की है, दूसरी 8 साल की है।