करनाल. हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में मुंडीगढ़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प में दो लोगों की हत्या कर दी गई. विवाद में कई राउंड फायरिंग भी की गई और फिर दोनों पक्षों की एक-एक व्यक्ति की जान चली गई. बताया जा रहा है कि 65 साल के वाहिद की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या कर दी गई और दूसरे पक्ष के सबीरा की लाठी-डंडे की चोट से मौत हुई. दोनों पक्षों के कई लोग घायल गुए हैं. लगभग चार एकड़ भूमि को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा था. पुलिस ओर सीआईए की टीम छानबीन में जुटी है. जिन दोनों की जान गई है, वो रिश्तेदारी में चाचा-भतीजा लगते हैं.
जानकारी के अनुसार, यमुना क्षेत्र के गांव मुंडीगढ़ी में यह घटना पेश आई, गुरुवार को सुबह जब एक पक्ष खेतों में पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले ओर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया . आरोप है कि एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की . इसके बाद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से 65 वर्षीय बुजुर्ग वाहिद को कुचल दिया. फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.
पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले जमीन पर कोई विवाद नहीं था. इस जमीन पर बेचने के बाद कब्जे को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था औऱ फिर सगे चाचा भतीजा की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गोलियां चलने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि 8-10 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है. पूरा मामले के बाद गांव में माहौल गमगीन है.
एसएचओ घरौंडा थाना इंद्रसिंह ने बताया कि 10-2 लोग घायल हुए हैं. परिवार के लोगों के बीच ही यह झगड़ा हुआ है. एसएचओ ने बताया कि गोलियां भी चली थी. उन्होंने कहा कि अभी शांति है और लोगों से अपील है कि कानून को हाथ में ना लें. प्रधान नाजिम ने बताया कि मंडीगढ़ी में जमीनी विवाद हुआ था. अचानक आज दोनों के बीच झगड़ा हुआ है. मिल बैठकर झगड़ा सुलझाया जा सकता था.