पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। विधानसभा के भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। विधानसभा सचिवाल में धमकी भरा ईमेल नोटिस किए जाने के बाद सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की टीम विधानसभा परिसर पहुंच गई है। डॉग स्कॉयड और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। विधानसभा के सभी कर्मियों और अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। इसके साथ सीवान कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गयी है। मेल किसने भेजा है इसकी तहकीकात की जा रही है।
यह मेल इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट के नाम से धमकी वाला ईमेल भेजा गया है जिसमें विधानसभा भवन को 13 IED RDX बम से उड़ा देने की धमकी दी गयी है। विधानसभा के साथ पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गयी है। फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ने की धमकी दी गई है। मेल में कहा गया है कि दो बजकर 15 मिनट के बाद जोरदार विस्फोट होगा। 12 आरडीएक्स बम एक साथ फटेंगे। दोनों जगह पर बम स्क्वायड दस्ता छानबीन कर रहा है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर सुरक्षा बलों की टुकड़ी और अलग अलग टीम बनाकर तलाश कर रही है। कहीं से बम होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। कोर्ट की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
इससे पहले भी बिहार और झारखंड के कई जिलों में कोर्ट को उड़ाने की धमकियां दी गईं। सुरक्षा बलों ने हर बार तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, कभी कोई विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। एहतियात के तौर पर भवन से सभी लोग निकल गए हैं। सुरक्षा घेरा को भी मजबूत कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से जांच की जा रही है ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने जाने की गतिविधि को चिन्हित किया जा सके।