इरफान पठान के इस कमेंट से तिलमिला जाएगा पूरा पाकिस्तान, सरेआम कर दी भयंकर बेइज्जती

IND vs PAK, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. मौजूदा प्रदर्शन को देखें तो पाकिस्तान से भारतीय टीम काफी आगे है. टीम इंडिया के पास पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज, मजबूत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज, विस्फोटक ऑलराउंडर्स और घातक गेंदबाज हैं. इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भयंकर बेइज्जती कर दी है.

इरफान पठान के इस कमेंट से तिलमिला जाएगा पूरा पाकिस्तान
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले इरफान पठान की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया है. इरफान पठान की इस पोस्ट से पूरा पाकिस्तान तिलमिला जाएगा. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘श्रीलंका एशिया कप में अब तक की दूसरी सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीम है.’ इरफान पठान ने ऐसा कमेंट करके पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती कर दी है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने एशिया कप 2025 के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है.

ग्रुप-A की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

टीम इंडिया अपना शुरुआती मैच जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं, पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. भारत ने एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया था. भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 93 गेंदें बाकी रहते 9 विकेट से मात दे दी थी. वहीं, पाकिस्तान ने ओमान पर 93 रनों से जीत हासिल की थी, जिसमें मोहम्मद हारिस ने 66 रन बनाए, लेकिन उनके स्पिनरों ने ओमान को 16.4 ओवर में सिर्फ 67 रन पर आउट कर दिया.

पाकिस्तान पर पहले भी किया प्रचंड प्रहार

इरफान पठान ने हाल ही में बयान दिया था कि पाकिस्तान की यह गलतफहमी है कि उसने पूरी दुनिया के मुसलमानों का ठेका लेकर रखा है. इरफान पठान ने पाकिस्तान पर प्रचंड प्रहार किया और उस पर दुनिया भर के मुसलमानों के गार्जियन की तरह काम करने का आरोप लगाया था. इरफान पठान का कहना है कि यह एक गलत धारणा है कि पाकिस्तान दुनिया भर के सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी उठाता है. इरफान पठान ने दुनिया भर के मुसलमानों पर ध्यान देने की बजाय पाकिस्तान को पहले अपने अंदरूनी मसलों से निपटने की सलाह दी है.

इरफान पठान गजब के स्विंग गेंदबाज

इरफान पठान ने भारत के लिए साल 2004 में अपने क्रिकेट करियर की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी. इरफान पठान की गेंदबाजी में गजब की स्विंग थी, जिसके चलते उन्हें खेलना बहुत मुश्किल होता था. इरफान पठान भारत के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने का कारनामा किया हुआ है. इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट, 120 वनडे मैचों में 173 विकेट और 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 विकेट झटके हैं. इरफान पठान 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं.