लाइफ में दोस्त होना बेहद जरूरी है. दोस्त हमारी लाइफ में बहुत सारी खुशिया लेकर आते हैं. लेकिन 35 से 40 की उम्र के बाद दोस्त कहां गायब होने लगते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है. इस उम्र में अक्सर लोगों की सोशल लाइफ कम हो जाती है. फिर किसी दिन एहसास होता है कि जिस दोस्तों से रोजाना मुलाकात होती थी आज उन दोस्तों से महीनो तक बात नहीं होती है.
दोस्तों पर बस बर्थडे विश करना या फिर उनकी फोटो को लाइक करना रह जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर 35 से 40 साल की उम्र में आते-आते दोस्तों से दूर कैसे हो जाते हैं. आइए जानते हैं इस उम्र में दोस्ती कम क्यों हो जाती है.
जिम्मेदारी बढ़ जाती है
35 से 40 की उम्र किसी भी इंसान की लाइफ का वो फेज होता है जब उनके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती है. एक तरफ बच्चों की पढ़ाई, अपने करियर की टेंशन और वहीं दूसरी तरफ बूढ़े माता-पिता की सेहत का ध्यान. इस उम्र में जिम्मेदारी बढ़ जाती है. घर और बाहर के काम में इंसान इतना ज्यादा उलझ जाता है कि खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है. ऐसे में दोस्तों के लिए समय निकाला काफी कम हो जाता है.
प्रायोरिटीज
35 से 40 की उम्र के बाद हर दोस्तों की लाइफ में कई ट्रैक आ जाते हैं. कोई विदेश में सेटल हो जाता है तो पूरी फिटनेस में डूब जाता है. हर किसी की लाइफ में बदलाव आ जाता है. जब दोस्तों की लाइफस्टाइल और चॉइसेस में अंतर आ जाता है तो उनके पास बात करने के कॉमन टॉपिक्स कम हो जाते हैं. जिस वजह से धीरे-धीरे बातचीत कम होने लगती है.
समय की कमी
40 की उम्र के बाद लोगों पैसों तो होते हैं लेकिन समय नहीं होता है. इस दौरान समय की बहुत कमी होती है. इस उम्र तक लोग टॉप पोजिशन या टॉप लेवल पर आ जाते हैं. काम का प्रेशर और वर्किंग आवर्स इतने जाता बढ़ जाता है कि वीकेंड केवल थकान मिटाने और सोकर बिताने में ही निकल जाती है.