खुद से नफरत को बनाया मोटिवेशन, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने 8 साल में बदली अपनी बॉडी! दिखाई पूरी जर्नी

Influencer Body Transformation: एक प्रेरणादायक कहानी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आदित्य प्रियम की वायरल हो रही है. उनके इंस्टाग्राम हैंडल adii.liftsss पर इस समय 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी 8 साल लंबी फिटनेस जर्नी का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके अद्भुत बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है.

आदित्य प्रियम का यह बदलाव कोई रातों-रात या कुछ महीनों में नहीं हुआ है. उनके तब और अब वाले लुक को देखकर समझा जा सकता है, उन्होंने इसके लिए पूरे 8 साल, यानी 96 महीने या लगभग 3000 दिनों तक जिम में पसीना बहाया है. वीडियो की शुरुआत में उनका वजन काफी ज्यादा नजर आता है, जहां लिखा, “क्या बोला था… नहीं होगा?”. इसके बाद की क्लिप्स में उनकी शानदार मस्कुलर बॉडी दिखाई देती है. उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “भरोसा रखिए, निरंतरता आपको हमेशा इनाम देती है”.

मोटिवेशन पूछने पर दिया हैरान करने वाला जवाब
आदित्य के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने उनसे पूछा कि भाई इस सफर के लिए आपका मोटिवेशन क्या था? इस पर आदित्य ने बड़ा ही सच्चा और हैरान करने वाला जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “नफरत खुद से”.

ट्रोलर्स और स्ट्रेच मार्क्स पर खुलकर की बात
जहां सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें भविष्य में स्टेरॉइड्स से दूर रहने और नेचुरल रहने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस परफेक्ट बदलाव को ‘प्लास्टिक सर्जरी’ तक कह दिया. इस पर आदित्य ने हंसते हुए जवाब दिया कि हां, यह सर्जरी 8 साल में पूरी हुई है. इसके अलावा एक यूजर ने जब उनसे वजन घटने के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स के बारे में पूछा, तो उन्होंने ईमानदारी से कहा कि स्ट्रेच मार्क्स अब भी हैं, शायद उनके स्किन जींस अच्छे हैं लेकिन अंत में एक हेल्दी बॉडी और हेल्दी ऑर्गन्स ही सब कुछ मायने रखते हैं.