मध्य प्रदेश में बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी को जबरन पिलाया जहर, अस्पताल में बिलखती रहीं 4 मासूम बेटियां

हरदा; मध्य प्रदेश के हरदा जिले (Harda) से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बेटे की चाह में एक पति पर अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है. महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के महुडिया गांव में बेटे की चाह ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. आरोप है कि पति ने पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया. महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

दूसरी शादी करना चाहता है पति
पीड़िता मीना यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं. पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर लगातार तलाक का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई.

पत्नी को जान से मारने की कोशिश
घटना का सबसे मार्मिक दृश्य जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां भर्ती मां के आसपास उसकी चारों मासूम बेटियां पूरे समय मौजूद रहीं. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता मीना यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं. पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर लगातार तलाक का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई.

हरदा CMHO एच पी सिंह ने बताया कि एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था. इसका इलाज जारी है और वो अब महिला सुरक्षित हैं.