- चंपावत में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, गांव का युवक करता था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला - May 23, 2024
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ढेर कर दिए 7 नक्सली; 10 से ज्यादा घायल - May 23, 2024
- मंगल का रहस्यमयी चांद असल में एक धूमकेतु है! नई खोज से तार-तार हुईं पुरानी धारणाएं - May 23, 2024
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इन दोनों एक साथ फिल्म में देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। कई बार प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर काफी खबरें आई हैं। हालांकि, इ दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस एक बार फिर प्रभास और अनुष्का शेट्टी को फिल्म में देख पाएंगे।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने कीं कई फिल्में
प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। लेकिन काफी समय से ये फिल्मी जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई है। बताते चलें कि प्रभास तो आने वाले समय के लिए कुछ फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वहीं, अनुष्का शेट्टी बीते कुछ दिनों से अपने वेट को लेकर समस्याओं से जूझ रही हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी नहीं की है।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म डायरेक्ट करेंगे मारुती
अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शेट्टी ने डायरेक्टर मारुती को ग्रीन सिग्नल दिया है। मारुती एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें प्रभास काम करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोर्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की घोषणा इस साल दशहरा पर कर सकते हैं। फिलहाल, इस खबर के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म में अनुष्का शेट्टी के अलावा दो और एक्ट्रेस
सोर्स का कहना है कि फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आएंगी। अनुष्का शेट्टी के अलावा दो अन्य एक्ट्रेसेस के नाम की घोषणा होना बाकी है। फिल्म को कॉमिक एंटरटेनर बताया जा रहा है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स फिल्म को दो या तीन शेड्यूल में पूरा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अन्य जानकारी जल्द ही सामने आएगी।