अभी अभीः PM की रैली में ब्लास्ट, चारों ओर फैला काला धुंआं, जानें ताजा हालात

Abhi Abhi: Blast in PM's rally, black smoke spread all around, know the latest situation
Abhi Abhi: Blast in PM's rally, black smoke spread all around, know the latest situation
इस खबर को शेयर करें

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे। सुरक्षा बलों ने फौरन पीएम को सुरक्षित बाहर निकाला।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

8 महीने पहले शिंजो आबे को रैली में ही हत्या की गई थी

इससे पहले 8 जुलाई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की रैली में स्पीच के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था।