Dance Viral Video: जिस उम्र में लोग आराम की तलाश करते हैं, उसी उम्र में कुछ बुजुर्ग ऐसा कमाल कर जाते हैं कि देखकर जवान भी शर्मा जाएं. इंटरनेट पर फिलहाल एक 75 साल की दादी का डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. ‘दो घूंट पिला दे साथिया’ गाने पर दादी ने ऐसा तड़ाकेदार डांस किया कि उनके सामने सभी युवा फीके पड़ गए. दादी का जोश इतना जबरदस्त था कि लोग हैरान रह गए.
दादी के डांस में दिखा जबरदस्त जोश
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दादी ‘दो घूंट’ गाने पर स्टेज पर उतरते ही धमाल मचा देती हैं. उनके डांस को देखने के लिए चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. दादी की एनर्जी देखकर लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उनकी उम्र 75 साल है. सबसे हैरान करने वाला पल तब आया, जब दादी ने डांस करते-करते फ्लोर पर एकदम से पलटी मार दी. यह देखकर आसपास खड़े लोग चौंक गए और तुरंत शोर करने लगे. दादी ने अपनी स्टेप्स से साबित कर दिया कि दिल जवान हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं.
चेहरे के एक्सप्रेशन और मूव्स ने लोगों को किया दीवाना
दादी का डांस सिर्फ एनर्जी से भरा नहीं था, बल्कि उनके चेहरे के एक्सप्रेशन भी कमाल के थे. हर बीट पर उनका रिएक्शन ऐसा था कि लोग उन्हें देखे बिना नहीं रह पा रहे थे. उम्र के इस पड़ाव पर भी दादी की लय, ताल और मूव्स ने सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर लोग लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं और दादी के साहस व हिम्मत की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स तो यह भी लिख रहे हैं कि आज की लड़कियों को दादी से डांस क्लास लेनी चाहिए.
कमेंट्स में लगी तारीफों और मजेदार प्रतिक्रियाओं की लाइन
दादी के डांस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. किसी ने लिखा, “कोई है जो दादी को टक्कर दे सके?” तो किसी ने मजाक करते हुए कहा, “दादी का डांस देखकर हमारी कमर में दर्द हो गया.” एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “दादी अपने जमाने की नोरा फतेही रही होंगी.” वहीं कई लोगों ने उनकी एनर्जी को सलाम किया और कहा कि दादी ने दिखा दिया कि खुश रहने की उम्र कोई नहीं होती. कुछ लोगों ने मजाक में यह भी लिख दिया कि दादी का ऐसा डांस देखकर मोहल्ले की लड़कियों में डर फैल गया है.
View this post on Instagram