Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा सबसे तेज और समझदार बने. ऐसे में बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए पेरेट्स सब कुछ करते हैं. लेकिन कई बार जाने-अनजाने में वे भी गलतियां कर बैठते हैं, जो उन्हें बहुत ही मामूली लगती हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेरेंट्स की ये 4 आदतें बच्चों के ब्रेन ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकती है.
स्क्रीन टाइम की लत
बच्चों के ब्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली आदत है हद से ज्यादा स्क्रीन टाइम. आजकल बहुत से बच्चे घंटों फोन, टैबलेट या टीवी देखते हैं. स्क्रीन से मिलने वाला डोपामाइन ब्रेन को इसकी लत लगा देता है. इससे उनका फोकस बहुत कम हो जाती है, वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनकी भाषा की ग्रोथ भी स्लो हो जाती है. इस लत के कारण बच्चों का ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए पेरेंट्स को अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम तुरंत कम करना चाहिए.
पोषम और आराम की कमी
दिमाग के सही ग्रोथ के लिए दो बेहद जरूरी चीजें पोषण और पूरी नींद हैं. बच्चों का नाश्ता छोड़ना (Skipping Breakfast) उनकी सेहत के लिए गंभीर हो सकता है. अगर बच्चों सुबह प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता नहीं मिलता है, तो उनकी समस्या हल करने की क्षमता और याददाश्त पूरे दिन कमजोर रहती है. दूसरी जरूरी बात है पूरी नींद न लेना. रिसर्च बताती हैं कि अधूरी नींद के कारण बच्चे पढ़ाई और सोशल व्यवहार में पीछे रह जाते हैं. रात की अच्छी नींद लेने से ब्रेन को सीखने, याद रखने और आराम करने का मौका मिलता है.
ओवर-प्रोटेक्शन
ओवर-प्रोटेक्शन भी बच्चों के लिए अच्छा नहीं होता है. यह बच्चे के ग्रोथ को रोक सकता है. जब आप बच्चे की हर समस्या खुद हल करते हैं या उसे गलती करने का मौका नहीं देते हैं, तो उनका ब्रेन सोचना और खुद से रास्ता खोजना नहीं सीख पाता. बच्चों को खुद ही कोशिश करने, गिरकर संभलने और अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलना बहुत जरूरी है. उन्हें समस्याओं से जूझने दें, तभी उनकी सोचने की क्षमता और दिमागी शक्ति तेजी से बढ़ती है.