पटना: कहते हैं इश्क है तो रिस्क है. ऐसा ही एक वाक्या सोशल मीडिया पर देखने को मिला. जब एक प्रेमी जोड़ा इश्क फरमाने के चक्कर में बाल-बाल बच गए. दरअसल, रेलवे ट्रैक पर फोटो-वीडियो बनाने और प्यार जताने का शौक कई बार जान पर भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल है. जहां एक प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के नीचे बैठकर इश्क फरमाता दिखाई दिया. दोनों हाथों में हाथ डालकर इश्क में मसगूल थे, तभी अचानक खड़ी मालगाड़ी चल पड़ी और दोनों की सांस अटक गई. इसका किसी ने पीछे से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
बाल-बाल बचे दोनों, हो सकती थी बड़ी दुर्घटना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक-युवती रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं. ऊपर से मालगाड़ी की वैगन खड़ी है. दोनों पटरी के बिल्कुल बीच में लेटे हुए प्यार का इजहार कर रहे थे. इस दौरान आसपास मौजूद कुछ और दोस्त मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे. लेकिन तभी मालगाड़ी की अचानक सिटी बजती है. ट्रेन आगे बढ़ने लगती है. नजारा देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं. चिल्लाते हुए लड़के-लड़की को उठने के लिए कहते हैं. युवक-युवती किसी तरह भागकर पटरी से किनारे हटते हैं. उनकी जान बच जाती है. ट्रेन आगे बढ़ती है और सभी राहत की सांस लेते हैं.
कई लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, कई लोग कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा ऐसा भी हो सकती है क्या. दूसरे ने इसे एआई वीडियो बताया. वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा स्टंट करना जानलेवा होने के साथ-साथ अपराध भी है. रेलवे संपत्ति के आसपास इस तरह का जोखिम भरा वीडियो बनाना कानून का उल्लंघन है. पकड़े जाने पर जुर्माना और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नए जमाने के प्रेमी मोबाइल रील और सोशल मीडिया की वजह से खतरनाक जगहों पर भी ऐसे तमाशे कर रहे हैं. कई बार ऐसे स्टंट में युवा जिंदगी गंवा बैठते हैं, पर जागरूकता की कमी बनी हुई है. रेलवे पुलिस (GRP) ने भी अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर सेल्फी, शूटिंग या प्रेम प्रदर्शन जैसी हरकतों से दूर रहें. यह मनोरंजन नहीं, मौत को दावत देना है. इस घटना का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग प्रेमी जोड़े की लापरवाही को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे हैं.