Cut girlfriend body and ate brain himself: दुनिया में एक से बढ़कर एक चर्चित वहशी हत्यारे हुए हैं. जिन्होंने अपनी दरिंदगी से लोगों के दिलोदिमाग में वर्षों तक दहशत फैलाई. हालांकि अगर दुनिया के सबसे कुख्यात वहशी हत्यारे की बात की जाए तो उसमें रूसी नरभक्षी दमित्री लुचिन का नाम सबसे ऊपर आता है. उसने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या की. इसके बाद उसका सिर काटकर दिमाग को बाहर निकाला और चूल्हे पर गर्म कर दो बार खाया. इस दौरान उसने शव में से निकल रहे खून को गिलास में भरा और उसे ड्रिंक के रूप में पी गया.
गर्लफेंड के मर्डर के बाद शरीर के कर दिए टुकड़े
डेली मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना वर्ष 2018 में हुई थी. जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के बहाने 23 साल का लुचिन अपनी 45 वर्षीय पार्टनर ओल्गा बुदुनोवा से मिलने गया था. अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ओल्गा उत्साहित थी और वह उसके साथ रोमांटिक होना चाहती थी. हालांकि लुचिन के दिमाग में कुछ ओर चल रहा था.
उसने ओल्गा के साथ एक बोतल वाइन पी. इसके बाद उसी बोतल से गर्लफ्रेंड पर ताबड़तोड़ हमले कर उसे मार डाला. फिर उसने मीट काटने वाली आरी से अपनी प्रेमिका के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया. उसने उसका पेट फाड़ा और कान काटकर अलग कर दिए. उसमें से एक कान शव के मुंह में ठूंस दिया, जबकि दूसरा परिवार की बिल्ली के कटोरे में डाल दिया. इसके बाद खून और बैंगनी नेल पॉलिश से ओल्गा के शरीर पर अपमानजनक शब्द लिखे.
दिमाग पकाकर खा गया, खून से भरा गिलास पिया
उसकी वहशियत यहीं तक नहीं रुकी. विकृत दिमाग वाला लुचिन ने अपनी गर्लफ्रेंड ओल्गा के सिर को काटकर उसका दिमाग बाहर निकाला. फिर उसे चूल्हे पर पकाकर खा गया. उसने निर्जीव शरीर से निकले खून को एक गिलास में भरकर पके मांस के साथ निगला.
मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लुचिन का कथित तौर पर जादू-टोने में विश्वास था. उसने ओल्गा को मारने के बाद उसके खून से दरवाजे पर राक्षसी प्रतीक चित्रित किए, जिससे शैतान को बुलाया जा सके.
लोहे के पिंजरे में कैद कर कोर्ट में पेश
जब वह पकड़ा गया तो उसका डर इतना था कि लोहे के पिंजरों में कैद कर उसे कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकीलों ने कोर्ट में खुलासा किया कि लुचिन सीरियल किलर्स के कृत्यों से जुड़ी भयावह वेबसाइटों पर घंटों बिताता था. ऐसा करते करते वह खुद भी खतरनाक हत्यारा बन चुवका था.
कोर्ट में जब उसके मुकदमे की सुनवाई चल रही थी तो लोहे के पिंजरे में बंद लुचिन ने एक अजीब कविता सुनानी शुरू कर दी. उसने दावा किया कि वह कोई पागल, हत्यारा या नरभक्षी नहीं है बल्कि एक छात्र, खिलाड़ी और कवि है.
घटना के बाद से दहशत में हैं पड़ोसी
इस पर जज एलेक्सी स्टैनोवस्की ने उसे बीच में रोका तो वह कुख्यात सोवियत सीरियल किलर आंद्रेई चिकाटिलो के बारे में बकवास करने लगा. अदालत ने लुचिन को मानसिक रूप से स्वस्थ घोषित करते हुए उसे विशेष क्रूरता के साथ हत्या का दोषी ठहराया. इसके लिए उसे 19 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई.
इस घटना को अब कई साल बीत चुके हैं लेकिन बुदुनोवा के पड़ोसियों में अब भी दहशत है. वे कहते हैं कि ओल्गा के फ्लैट के अंदर के भयावह दृश्यों को वे अपने दिमाग से कभी मिटा नहीं पाएंगे. डरे हुए एक पड़ोसी ने कहा कि वह एक वहशी क्रूर हत्यारा था. कोई इंसान वह नहीं कर सकता जो उसने किया.