स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन ने की ऐसी हरकत, Video देखकर यूजर्स बोले- म्हारी छोरी छोरों से…

Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में दूल्हा दुल्हन के वीडियो वायरल हो रहे हैं. कहीं दूल्हे की हरकतें कैमरे में कैद हो जाती हैं तो कहीं दुल्हन ही अपनी शादी में रायता फैला देती है. ऐसे ही मजेदार और फनी वीडियोज के बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस बार दुल्हन ने स्टेज पर ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

दुल्हन ने की ऐसी हरकत
शादी के दौरान कई बार ऐसे पल आते हैं हंसाते भी हैं और जीवनभर के लिए यादगार भी बन जाते हैं. कई बार मेहमानों की हरकत शादी का मजा किरकिरा कर देती है. शादियों के इस मौसम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और इस दौरान दुल्हन की एक हरकत ने सबको चौंका दिया.

दूल्हे पर उड़ा दी नोटों की गड्डी
आपने शादी की कई वीडियो में दूल्हे को नोटों की गड्डियां, लेकिन इस शादी में उल्टा हो गया. वायरल वीडियो में दिखता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर जयमाला के लिए खड़े हैं और इस दौरान दुल्हन कमर से एक नोटों की गड्डी निकालती है और सामने खड़े मेहमानों के बीच उछाल देती है. जैसे वहां मौजूद बच्चे नोटों को अपनी ओर आता देखते हैं उनके चेहरे खिल जाते हैं और वे पैसे उठाने के लिए एक दूसरे नीचे झुक जाते हैं. इस दौरान दूल्हा दुल्हन की इस हरकत को देखता ही रह जाता है. दूल्हे का रिएक्शन वीडियो में कैद हो गया जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

दूल्हे का रिएक्शन वायरल
शादी का वायरल वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने दूल्हे पर तंज कसते हुए लिखा, “जो लड़की को चाहिए होता है और वो सामने वाला ना करें तो लड़की को खुद मैदान में उतरना पड़ता है.” दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “हमारी छोरी छोरों से कम है क्या?”

किसने शेयर किया ये वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_.chutiyapa._ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 13 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHUTIYAPA (@_.chutiyapa._)