मथुराः जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 5 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया. जैंत थाना क्षेत्र कस्बे के रहने वाले विपिन अग्रवाल की बेटी खुशी अग्रवाल को उसके पति सूरज शर्मा ने सिर में गोली मार कर कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, जैंत इलाके के रहने वाले विपिन अग्रवाल की बेटी खुशी अग्रवाल ने गोविंद नगर के रहने वाले सूरज शर्मा के साथ पांच वर्ष पहले लव मैरिज की थी. खुशी और सूरज की फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर साथ में रहने लगे.
एसपी सिटी राजीव कुमार
शादी के करीब एक साल बाद पति-पत्नी में मन मुटाव हो गया और मामला न्यायालय में जा पहुंचा. दोनों एक दूसरे से तलाक लेने के लिए कोर्ट में चक्कर काट रहे थे. इसी बीच गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद सूरज बहाने से पत्नी खुशी एकांत में ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुशी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान खुशी की देर रात मौत हो गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के तलाश शुरू कर दिया फिलहाल है.
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. खुशी के पिता विपिन तहरीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. सूरज अग्रवाल और खुशी अग्रवाल के बीच में डिवोर्स को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है. सूरज गुरुवार को अपनी पत्नी खुशी को लेकर चला गया था और उसके सिर में गोली मार दी. फिलहाल आरोपी मौके से फरार है. आरोपी का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस दबिश दे रही है.