सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसी कहानी से गर्माया हुआ है जिसे पढ़कर या देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाएगा. पाकिस्तान के लाहौर शहर की एक महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया क्योंकि उसे पता चला कि उसका शौहर पुरुषों में दिलचस्पी रखता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. तलाक के कुछ समय बाद महिला ने अपने ही ससुर से निकाह कर लिया.
अब यह नई जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब रील्स और वीडियो पोस्ट कर रही है. पहले तो लोग जवान महिला के साथ बुजुर्ग पति को देखकर हैरान रह गए. लेकिन उनकी हैरानी और भी ज्यादा बढ़ गई जब पता चला कि ये बुजुर्ग असल में महिला का ससुर है, जिसके बेटे से उसने निकाह किया था. हालांकि, वो गे निकला, जिसके बाद महिला ने उसे तलाक दे दिया.
वायरल हो रहे रील्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला और उसका ससुर दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए. कुछ रील्स में वे एक-दूसरे को गले लगाते, हाथ पकड़ते और प्यार भरी नजरों से देखते नजर आए. इन वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ रहे हैं. ज्यादातर लोग इस रिश्ते को अनैतिक और समाज के खिलाफ बता रहे हैं. कहानी के अनुसार महिला को जब अपने पति की सच्चाई का पता चला तो उसने तुरंत तलाक की कार्रवाई शुरू कर दी.
तलाक मिलने के बाद ससुर ने महिला का साथ दिया और दोनों ने निकाह कर लिया. अब दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं. हालांकि इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तानी मीडिया या पुलिस की ओर से नहीं आई है. कई लोग इसे फेक या स्टंट भी बता रहे हैं. पाकिस्तानी समाज में इस तरह के रिश्ते बेहद संवेदनशील माने जाते हैं. ससुर और बहू का निकाह कानूनी रूप से संभव हो सकता है लेकिन सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से इसे स्वीकार नहीं किया जाता.
क्या कह रहे लोग?
सोशल मीडिया यूजर्स इस स्टोरी पर लिख रहे हैं, “ये तो पूरा परिवार बर्बाद करने वाली कहानी है”, “पति गे था तो ससुर से शादी? क्या सोचकर किया होगा”, “पाकिस्तान में भी अब सब कुछ हो रहा है”. कुछ लोग महिला का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर पति गे था तो महिला का नया रिश्ता बनाने का अधिकार है. लेकिन ससुर से शादी को ज्यादातर लोग गलत मान रहे हैं. इस मामले ने पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामले परिवारों को पूरी तरह तोड़ देते हैं. खासकर बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है. पाकिस्तान में कानूनी रूप से बहू और ससुर के निकाह की इजाजत है लेकिन सामाजिक रूप से इसे टैबू माना जाता है.