प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा 28 वर्षीय प्रेमिका ने अपने से 8 साल छोटे 19 वर्षीय प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। दर्द से कराहते हुए किसी तरह से प्रेमी अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जिले के थाना मऊआइमा के मलखानपुर के रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग शादीशुदा महिला से करीब 2 साल से चल रहा है। दोनों के घरों के बीच की दूरी 100 मीटर है। बुधवार रात को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर हमला बोल दिया और दांतों से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। युवक घर पहुंचा और चुपचाप लेट गया। परिजनों को जानकारी हुई तो गुरुवार तड़के उसको स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से युवक को एसआरएन के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई है। डॉक्टर के अनुसार, युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसकी कई नसें कट गई थीं। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि एक युवक के संदिग्ध हालत में जख्मी होने की जानकारी मिली थी। युवक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।