शादी में दुल्हनें हमेशा चाहती हैं कि वो ऐसी नजर आएं कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाएं. वैसे शादी किसी भी लड़की के लिए उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है, तो ऐसा सोचना लाजमी भी है. इस वजह से वो अपने कपड़ों का बहुत ध्यान देती हैं. भारतीय शादियों में आपको दुल्हन खूबसूरत लाल जोड़ों में नजर आती हैं, पर विदेशों में सफेद गाउन पहनने का चलन है.
गाउन की कई वैराइटी होती हैं, जो दुल्हन की पसंद के अनुसार डिजाइन किया जाता है. हालांकि, वहां पर ये उम्मीद की जाती है कि गाउन, शादी के अनुसार ही कम भड़कीला, खूबसूरत और यूनीक हो. पर एक दुल्हन ने तो अपनी शादी में ऐसा गाउन पहन लिया कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. उसका गाउन इतना आपत्तिजनक था कि निश्चित तौर पर शादी में शामिल होने वाले मेहमान शर्म से पानी-पानी हो गए होंगो और बच्चों की आंखें ढकने लगे होंगे!
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बेकी नाम की एक महिला ने पिछले साल मई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपनी शादी का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनका वेडिंग गाउन देखकर हाय-तौबा मच गया, लोग शर्म से पानी-पानी हो गए. इसके बाद महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस वीडियो को पोस्ट किया.
लोग करने लगे महिला को ट्रोल
महिला ने जो वेडिंग गाउन पहना, वो ऑफ-शोल्डर था. बेशक ऑफ-शोल्डर गाउन में कोई समस्या नहीं है, कई विदेशी औरतें ऐसा गाउन शादी में पहनती हैं. पर समस्या ये थी कि गाउन डीप नेक भी था. इस चक्कर में उसने शादी में कुछ ज्यादा ही एक्सपोज कर दिया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए. महिला के वीडियो पोस्ट करने के बाद उसके काफी ट्रोल किया गया. एक महिला ने तो साफ-साफ कहा- अगर उसे ये ड्रेस चुननी होती, तो वो इसे कभी नहीं चुनती! कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि ड्रेस बहुत शॉकिंग है.
पति ने किया पत्नी का सपोर्ट
हालांकि, कुछ कमेंट्स का रिप्लाई करते हुए दुल्हन ने ऐसी ड्रेस का कारण बताया. उसने कहा- “इस ड्रेस को देखते ही ये मुझे पसंद आ गई थी और इसने मेरे शरीर को अच्छे से ढका भी था. मगर शादी के दिन तक मैंने काफी वजन घटा लिया और तब जब मैंने ड्रेस को ट्राय किया तो मैं भी हैरान रह गई क्योंकि तब ड्रेस मेरे शरीर को ज्यादा एक्सपोज कर रही थी. मेरे पास फिर कोई विकल्प ही नहीं बचा!” उसने आगे कहा कि वो अपने प्रेमी से शादी कर रही थी, इस वजह से वो बेहद खुशी थी. यही कारण है कि उसने ड्रेस को लेकर ज्यादा चिंता नहीं की और उसी को पहन लिया. महिला के पति ने भी उसका सपोर्ट किया और एक कमेंट में कहा कि बीवी के शरीर के ऊपरी हिस्से का साइज ज्यादा है, इस वजह से उसे दूसरी कोई ड्रेस नहीं फिट हो रही थी. अगर दूसरों को कोई अच्छी ड्रेस मिले, जिसको पहनने से उसका दम न घुटे तो बताएं. उसने कहा कि उसकी बीवी बेहद खूबसूरत लग रही थी, उसे फर्क नहीं पड़ता कि उसने क्या पहना था. इसके बाद बहुत से लोगों ने लड़की का सपोर्ट भी किया.