पति नहीं लाया समोसे तो बीवी ने वो हाल करके छोडा, थर-थर कांप रही पूरी ससुराल

When the husband did not bring samosas, the wife left him in such a condition that the entire in-laws' house is trembling
When the husband did not bring samosas, the wife left him in such a condition that the entire in-laws' house is trembling

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उसे समोसा नहीं खिलाया था. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामले में पीड़ित पति के परिजन की तरफ से बहू और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

दरअसल, पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर के रहने वाले शिवम की शादी 22 मई को संगीता के साथ हुई थी. बीती 29 अगस्त की शाम को उसने अपने पति शिवम से गर्म-गर्म समोसा लाने को कहा. शिवम का कहना है कि रास्ते में पैसे कहीं गिर गए और इसी वजह से समोसा नहीं ला पाया.

समोसे न लाने के चलते पत्नी ने जमकर विवाद किया और खाना भी नहीं खाया. इतना ही नहीं अपने घर से अपनी मौसी सरला, विमला व मौसा राम अवतार, धनीराम व अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया. इन सबने मिलकर पति शिवम को बुरी तरह पीटा. उसके जीजा रामकरण, मां विजय कुमारी को भी जमकर मारा-पीटा.

इस घटना बाद में गांव के भले लोगों ने पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा के घर पंचायत कराई तो दोबारा से संगीता के मायके पक्ष के लोगों ने शिवम व उसके परिवार पर वहीं हमला बोल दिया. उन्होंने बेल्टों से शिवम की पिटाई कर दी, जिसमें शिवम सहित उसके जीजा आदि बुरी तरह घायल हो गए.

फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने संगीता, मौसी सरला और विमला, मौसा राम अवतार व धनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पूरनपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत दर्ज कर ली गई है.