बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इन जिलों में तेज बारिश के साथ…

इस खबर को शेयर करें

पटना। बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, 28-29 दिसंबर को प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्‍य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्‍य हिस्‍से में एक या दो हिस्‍सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाए रहने से भी मौसम में बदलाव दिखेगा। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों तक राज्‍य में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। सतह से 0.9 किमी ऊपर दक्षिण पूर्वी हवा का प्रसार हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बिहार और इसके आसपास बना हुआ है। वहीं, एक उच्च दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से रविवार को पटना समेत प्रदेश के अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहा।

प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा, हल्की बारिश के आसार
8.1 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
11.8 डिग्री दर्ज किया गया राजधानी का न्यूनतम तापमान
11-13 डिग्री के बीच प्रदेश का न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज
23-25 डिग्री के बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान किया गया रिकार्ड
न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं

प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 11-13 और अधिकतम 23-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8.1 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना 25.0 11.8
गया 24.6 8.1
भागलपुर 25.0 13.0
मुजफ्फरपुर 22.8 15.2
नालंदा 25.0 13.0
पूर्णिया 24.9 12.3
दरभंगा 23.6 13.0
सुपौल 24.6 13.8
गोपालगंज – 23.0 10.5
नवादा – 26.8 12.2