19 को हिमाचल आएंगे अनुराग ठाकुर भव्य स्वागत करेगी भारतीय जनता पार्टी

इस खबर को शेयर करें

हिमाचल। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मामलों के मंत्री माननीय अनुराग सिंह ठाकुर 19 से 23 अगस्त को हिमाचल दौरे पर आएंगे। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इस दौरान प्रदेश के सात जिलों में उनका भव्य स्वागत करेगी। यह जानकारी शनिवार को विश्राम गृह सोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संदीप कटवाल ने दी। हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में हर वर्ग को स्थान दिया है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उनके कार्यों की वजह से यह पद मिला है।

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है। उनके केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनके स्वागत समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश है। इसलिए 19 से 23 अगस्त तक प्रदेश के 7 जिलों में यह कार्यक्रम होंगे। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शिमला संसदीय क्षेत्र का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री 19 को परवाणू में 11 बजे विडंसमोर होटल के प्रांगण में स्वागत किया जाएगा। इस बार का पूरा कार्यक्रम इनफॉर्मल रहेगा। धर्मपुर में 12ः45 और कुमारहट्टी में स्वागत किया जाएगा। दोपहर को 1ः15 सोलन के दोहरी दीवार से यात्रा शुरू होगी। 2ः45 पर अनुराग ठाकुर यहां से शिमला के लिए रवाना होंगे। कंडाघाट ब्लॉक में स्वागत समारोह के बाद शोघी ने शिमला ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और पांच बजे पीटर हाफ में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता भव्य आयोजन में भाग लेंगे।