मध्य प्रदेश की पॉस कॉलोनी में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूटा 50 लाख कैश और 20 तोला सोना

Armed criminals looted Rs 50 lakh cash and 20 tola gold late night in Pos Colony, Madhya Pradesh.
Armed criminals looted Rs 50 lakh cash and 20 tola gold late night in Pos Colony, Madhya Pradesh.
इस खबर को शेयर करें

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चिकित्सक के घर 1 करोड़ की डकैती का मामला सामने आया है। भोपाल की पॉश कॉलोनी शाहपुरा में रहने वाले डॉक्टर के घर पिछले दिनों देर रात घुसे हथियारबंद बदमाशों ने नौकर और नौकरानी से मारपीट करते हुए सोने चांदी के जेवर और नकदी लूट ले गए। डॉक्टर परिवार के साथ बाहर गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हथियारों से लेश होकर घुसे बदमाश चुनाभट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुरा कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर अंशुल सिंह के घर में सोमवार रात 4-5 बदमाश घुसे और नौकर-नौकरानी के साथ मारपीट करते हुए डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

सभी बदमाश हथियारों से लेश थे। नौकर-नौकरानी घर में अकेले थे। तीन आरोपियों से 40 लाख रिकवर डॉ अंशुल के घर से बदमाश 50 लाख कैश और 20 तोले सोने के जेवर ले गए हैं। एक करोड़ से ज्यादा की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर 40 लाख रुपए रिकवर किए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक उनका नौकर भी शामिल है। नौकर की मदद से की वारदात हिरासत में लिए गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं। नौकर की मदद से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूछाताछ के बाद कुछ नकदी बरामद कर लिए हैं, जबकि कुछ सामान फरार चल रहे अन्य आरोपियों के पास है। उनकी तलाश जारी है।