बडी तैयारीः आम लोगों को बजट में मिलेगा खास तोहफा, PM मोदी ने…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 की रणनीति बनाने के लिए नाति आयोग में अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की। इस बातचीत का विषय ‘आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल ट्रांसफॉर्मेशन’ विकसित भारत के लिए एजेंडा था। पीएम मोदी ने मंगलवार को लंबे समय तक ग्रोथ बनाए रखने के लिए अलग-अलग सेक्टरों में मिशन मोड में सुधारों का आह्वान किया।

‘आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल ट्रांसफॉर्मेशन’
2026-27 के केंद्रीय बजट से पहले नीति आयोग में जाने-माने अर्थशास्त्रियों और एक्सपर्ट के ग्रुप के साथ मुलाकात में पीएम मोदी विश्व स्तरीय क्षमताएं बनाने और ग्लोबल इंटीग्रेशन हासिल करने की बात भी कही। इस बातचीत का विषय ‘आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल ट्रांसफॉर्मेशन’ विकसित भारत के लिए एजेंडा था।

भारत की पॉलिसी 2047 के विजन से जुड़ी रहनी चाहिए- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत की पॉलिसी बनाने और बजटिंग 2047 के विजन से जुड़ी रहनी चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की जरूरत के बारे में बात की कि देश ग्लोबल वर्कफोर्स और इंटरनेशनल मार्केट के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।