Gold Silver Price Prediction 2026: सोना एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख के लेवल तक पहुंच गई. सोने की आसमान छूती कीमतों को लेकर लोग सवाल पूछने लगे है कि क्या यह शुरुआत है? अब नजरें साल 2026 पर टिकी हैं. मशहूर बुल्गारियन संत बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि दुनिया किसी बड़े ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस की ओर बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है. दुनिया भर में ‘बाल्कन की नॉस्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर बाबा वेंगा पहले भी कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां कर चुके हैं, जो सही साबित हुई.
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में दुनिया को बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. दुनिया कैश-क्रश जैसी स्थिति की ओर बढ़ सकती है यानी बैंकिंग या लिक्विडिटी संकट. इतिहास बताता है कि ऐसे दौर में सोना आमतौर पर अच्छा प्रदर्शन करता है.
2026 में कितनी महंगी हो सकती है कीमत?
पिछले वैश्विक संकटों के दौरान सोने की कीमतों में 20% से 50% तक की बढ़त देखी गई है. अगर 2026 में वाकई कोई बड़ा संकट आता है, तो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने की कीमतों में 25% से 40% तक की तेजी आ सकती है. ऐसे में भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत दिवाली (अक्टूबर-नवंबर) 2026 तक 1,62,500 रुपये से 1,82,000 रुपये के बीच पहुंच सकती है, जो एक नया रिकॉर्ड हो सकता है.
क्यों बढ़ रहा है सोना?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की आशंका, बढ़ती महंगाई, करेंसी में उतार-चढ़ाव और आर्थिक मंदी के डर ने सोने की मांग को मजबूत किया है. निवेशकों को डर है कि आने वाले समय में शेयर और करेंसी बाजार में बड़ा झटका लग सकता है, ऐसे में सोना सबसे सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रहा है.
निवेशकों और ग्राहकों के लिए क्या मतलब?
निवेशकों के लिए सोना अब भी एक मजबूत सुरक्षा कवच माना जा रहा है. वहीं आम लोगों के लिए ऊंची कीमतें शादी, त्योहार और गहनों की खरीद को प्रभावित कर सकती हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि निवेश सिर्फ भविष्यवाणियों के आधार पर नहीं, बल्कि महंगाई, ब्याज दर और वैश्विक हालात को देखकर करना चाहिए.